ganesh chaturthi

फैंस के लिए खुशखबरी, अक्षय कुमार की इस सुपरहिट फिल्म का बनेगा सीक्वल!

Updated: गुरुवार, 6 जून 2019 (11:18 IST)
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग में बिजी है। अक्षय इस फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। अक्षय ने फिल्म 'राउडी राठौर' में अपने एक्शन और पुलिसिया अंदाज से सभी का दिल जीता था।


साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब खबर है कि मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर खासा चर्चाएं चल रही है। डायरेक्टर प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार की इस फिल्म का सीक्वल 7 साल बाद बनने जा रहा है।
 
खबरों के अनुसार फिल्म की सह-निर्माता शबीना खान ने बताया, हम अभी 'राउडी राठौर 2' की कहानी लिख रहे हैं और भगवान ने चाहा तो इस फिल्म में अक्षय कुमार ही लीड एक्टर होंगे। इस फिल्म का पहला पार्ट संजय लीला भंसाली और शबीना खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था।

शबीना ने कहा, टॉयलेट एक प्रेम कथा से लेकर पैडमैन तक, उनकी फिल्मों में कमाल की कॉमेडी होती है। वो किसी भी तरह का काम संभाल लेते हैं और फिल्म इंडस्ट्री के ऑल राउंडर भी हैं। फिल्म को लेकर जहां शबीना ने ज्यादा जानकारी नहीं दी वहीं रिपोर्ट में बताया गया कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।
 
राउठी राठौर में अक्षय कुमार के डबल रोल थे। इस फिल्म में उनका एक किरदार पुलिसकर्मी था तो दूसरा एक ठग था। अक्षय कुमार फिल्म 'केसरी' के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद 'सूर्यवंशी' और 'गुड न्यूज' पर काम कर रहे हैं।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख