Daily Horoscope
✕

अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' दिवाली पर नहीं हो पाएगी रिलीज!

Updated: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (16:37 IST)
देश भर में सिनेमाघर खोलने की इजाजत 15 अक्टोबर से दे दी गई है। पश्चिम बंगाल में तो एक अक्टोबर से ही सिनेमाघर खुल गए हैं। सिनेमाघर मालिक अपने सॉफ्टवेयर अपडेट कर रहे हैं क्योंकि सिनेमाघर को 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ ही खोलने की इजाजत दी गई है। उदाहरण के लिए, किसी सिनेमाघर में 300 सीटें हैं तो वह 150 टिकट ही बेच सकेगा। 
 
सिनेमाघर से जुड़े व्यावसायियों में जहां खुशी का माहौल है तो मन में संदेह भी है। क्या दर्शक सिनेमाघरों में आएंगे? वे कौन सी फिल्म शुरुआत में दिखाएंगे? क्या बड़ी फिल्में रिलीज होंगी? ये प्रश्न उन्हें परेशान कर रहे हैं। 


 
यदि 15 अक्टोबर से सिनेमाघर शुरू होते हैं तो कुछ पुरानी फिल्मों का सहारा लेना होगा। नई छोटे बजट की कुछ फिल्में रिलीज हो सकती हैं। लेकिन बड़ी फिल्में तो तभी रिलीज होंगी जब पूरे देश में सिनेमाघर खुलेंगे और ज्यादा दर्शकों की इजाजत मिलेगी। 
 
जो बड़े बजट की फिल्में रिलीज की बाट जोह रही हैं उनमें अक्षय कुमार की सूर्यवंशी का नाम सबसे ऊपर है। मार्च के अंतिम सप्ताह में रोहित शेट्टी निर्देशित यह फिल्म प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन मार्च के मध्य में सिनेमाघरों को कोविड-19 के कारण बंद रखने का आदेश आ गया और तब से इस‍ फिल्म की रिलीज टलती जा रही है। 

(Photo : Screenshot of trailer)

 
एक अनुमान के तहत माना गया कि इस दिवाली पर इसे रिलीज किया जा सकता है, लेकिन फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार फिल्म के निर्माता इस तरह के माहौल में फिल्म को रिलीज नहीं करना चाहते। आधी कैपेसिटी, भय का माहौल से फिल्म के व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। 
 
यदि दिवाली पर फिल्म रिलीज करना है तो एक महीने पहले से प्रचार करना शुरू करना होगा और तब तक इस बात का पता करना कठिन होगा कि दर्शकों का रुझान सिनेमाघर में फिल्म देखने के प्रति कैसा है। लिहाजा वे जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं। 
 
खबर है कि वे अपनी फिल्म को आगे बढ़ाना चाहते हैं और कुछ नई तारीखों पर विचार कर रहे हैं। संभवत: वे क्रिसमस पर अपनी फिल्म रिलीज करे। ऐसे में रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज 2021 तक टल जाएगी क्योंकि यह‍ फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होने वाली थी। दर्शकों को बड़ी फिल्मों का और इंतजार करना होगा। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख