sundarkand
✕

'ओएमजी 2' का नया पोस्टर आया सामने, भगवान शिव के रूप में नजर आए अक्षय कुमार

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2023 (17:42 IST)
OMG 2 New Poster: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही 'ओएमजी 2' में नजर आने वाले हैं। साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय की फिल्म 'ओएमजी' में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इस फिल्म में अक्षय के साथ परेश रावल मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म में अक्षय ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। 
 
वहीं अब 'ओएमजी 2' में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आने वाले हैं। 'ओएमजी 2' में अक्षय भगवान शिव के किरदार में दिखेंगे। बीते दिनों इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की गई थी। अब फिल्म के कुछ नए पोस्टर सामने आए हैं। 
 
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'ओह माय गॉड 2' का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बस कुछ दिनों में.. 'ओह माय गॉड 2' थिएटर में 11 अगस्त को टीजर जल्द रिलीज होगा।'
 
इसके अलावा अक्षय कुमार ने फिल्म से पंकज त्रिपाठी का भी फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में पंकज माथे पर तिलक लगाए और हाथों को जोड़े नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा, 'मिलते हैं सच्चाई की राह पर।'
 
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर 'ओएमजी 2' की टक्कर सनी देओल की 'गदर 2' से होने वाली है। ओएमजी 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं। इस बार यह फिल्म शिक्षा व्यवस्था पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म को विपुल शाह, राजेश शाह, अश्विन वरदे और अक्षय कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के निर्देशक अमित राय हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख