sundarkand

इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहली और आखिरी पसंद हैं

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (19:08 IST)
अक्षय कुमार के करियर की सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म है 'राउडी राठौर'। शुद्ध मसाला फिल्म की परिभाषा पर यह बिलकुल खरी उतरती है। इसके सीक्वल का इंतजार सभी को है, लेकिन अब हलचल दिखने लगी है। 
 
फिल्म के निर्माताओं में से एक शबीना खान ने इशारा किया है कि उनके पास स्क्रिप्ट तैयार है। वे संजय लीला भंसाली द्वारा ग्रीन सिग्नल का इंतजार कर रही हैं। संजय लीला भंसाली इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर थे और शबीना चाहती हैं कि दूसरे भाग से भी भंसाली जुड़ जाएं। 
 
भंसाली का फिल्म से जुड़ना निश्चित है क्योंकि अक्षय कुमार ने उनके कहने से अपनी फिल्म 'पैडमैन' को भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के सामने से हटा लिया था। एहसान उतारने की बारी अब भंसाली की है। 
 
शबीना के अनुसार राउडी राठौर की स्क्रिप्ट विजयेन्द्र प्रसाद ने लिख दी है और अब वे जल्दी से जल्दी फिल्म बनाना चाहती हैं। अक्षय कुमार उनकी पहली और आखिरी पसंद है। 
 
शबीना ने कह दिया कि वे यह फिल्म अक्षय कुमार के साथ ही बनाएंगी। कोई दूसरा नाम उनके दिमाग में है ही नहीं और वे विचार भी नहीं करना चाहती हैं। 
 
अक्षय इस केसरी, गोल्ड, हाउसफुल 3 जैसी फिल्म कर रहे हैं। 2.0 जल्दी ही रिलीज होने वाली है। अब तो राउडी राठौर 2 की तैयारियां भी शुरू हो गई है। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख