Daily Horoscope
✕

अक्षय-रजनीकांत की फिल्म '2.0' का बजट पहुंचा 400 करोड़ रुपये

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (12:10 IST)
बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता से निर्माताओं में महंगी फिल्म बनाने का विश्वास जागा है। बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किए और हिंदी में भी सर्वाधिक कमाई करने वाली यह फिल्म बनी। शायद इसी की सफलता को देखते हुए अक्षय कुमार और रजनीकांत की 2018 में प्रदर्शित होने वाली फिल्म '2.0' का बजट 400 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है। यह 'रोबोट' का दूसरा भाग है। रजनीकांत और ऐश्वर्या राय बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म रोबोट ने अच्छी सफलता हासिल की थी। 
 
सूत्रों के अनुसार '2.0' का बजट 300 करोड़ था जो बढ़ते-बढ़ते 350 करोड़ तक जा पहुंचा। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और वीएफएक्स का काम चल रहा है। इसको अंतरराष्ट्रीय लुक देने के‍ लिए बजट और बढ़ा दिया गया है जिसके कारण फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है। फिल्म के निर्माता-निर्देशक इसे तकनीकी रूप से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बनाना चाह रहे हैं। यह अब भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। बाहुबली सीरिज की दो फिल्में तो तीन सौ करोड़ रुपये से भी कम बजट में बन गई थी। 
 
इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनाया जा रहा है। रजनीकांत, अक्षय कुमार और एमी जैक्सन फिल्म में लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार फिल्म में खलनायक की भूमिका में दिखाई देंगे। उन्हें इसलिए फिल्म से जोड़ा गया है ताकि हिंदी फिल्म देखने वाले दर्शक भी फिल्म के प्रति आकर्षित हो। 
 
अहम सवाल है कि इतनी महंगी फिल्म है तो लागत कैसे वसूल हो पाएगी? नि:संदेह जोखिम बहुत ज्यादा है, लेकिन फिल्म के निर्माताओं को रजनीकांत और अक्षय कुमार की लोकप्रियता और फिल्म के कंटेंट को देखते हुए पूरी उम्मीद है कि यह फिल्म आय के नए कीर्तिमान बनाएगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख