dharma sangrah
✕

अक्षय कुमार की नई चाल... पैडमैन अब रिलीज होगी 25 जनवरी को

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (23:37 IST)
दो फिल्में जब बॉक्स ऑफिस पर टकराती है तो दर्शकों को आकर्षित करने के सारे प्रयास किए जाते हैं। इस वर्ष पहला मुकाबला गणतं‍त्र दिवस वाले सप्ताह में हो रहा है। 
 
अक्षय कुमार की 'पैडमैन' और उनके खास दोस्त नीरज पांडे (जो अक्षय को लेकर बेबी, स्पेशल 26 और रुस्तम बना चुके हैं) की फिल्म 'अय्यारी' एक ही दिन टकरा रही हैं। 
 
ये दोनों फिल्में 26 जनवरी को प्रदर्शित होने वाली थीं, लेकिन अक्षय कुमार ने नया दांव खेलते हुए अपनी फिल्म को एक दिन पहले रिलीज करने की घोषणा की है। 'पैडमैन' अब 25 जनवरी को रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले अक्षय को खुला मैदान मिल जाएगा। 

ALSO READ: पैडमैन की कहानी
यदि पैडमैन अच्‍छी फिल्म निकलती है तो माउथ पब्लिसिटी का फायदा भी फिल्म को मिलेगा। अक्षय ने यह चौंका देने वाला फैसला 4 जनवरी की रात को लिया और ट्विट कर इस बारे में फैंस को बताया। 
 
ऐसा ही माजरा पिछले साल भी नजर आया था जब रितिक रोशन की 'काबिल' और शाहरुख खान की 'रईस' गणतंत्र दिवस वाले सप्ताह में रिलीज हुई थी। जब एक निर्माता ने एक दिन पहले फिल्म रिलीज करने की घोषणा की तो दूसरे निर्माता ने भी ऐसा ही किया। 
 
क्या अब 'अय्यारी' भी 25 जनवरी को रिलीज होगी? शायद ऐसा हो सकता है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख