ganesh chaturthi

2.0 बनाम पैडमैन... अपनी फिल्म से ही क्यों मुकाबला करूंगा : अक्षय कुमार

Updated: मंगलवार, 7 नवंबर 2017 (13:09 IST)
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन', जो कि 13 अप्रैल, 2018 को रिलीज़ होना थी, अब 26 जनवरी, 2018 को ही रिलीज़ हो जाएगी। इस खबर से इंडस्ट्री और फैंस सभी चौंक गए थे। चौंकने का एक कारण यह भी था कि इसी दिन रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर भारत की सबसे बड़ी फिल्म '2.0' भी रिलीज़ होने की खबर थी। एक तो दो बड़ी फिल्में एक ही तारीख पर रिलीज़ होना किसी रिस्क से कम नहीं होता और इस मामले में तो दोनों फिल्मों में एक ही एक्टर हैं। 
 
हालांकि अक्षय कुमार ने इस बारे में साफ मना किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों पर आश्चर्य हो रहा है कि वे ऐसा सोच कैसे सकते है 2.0 और पैडमैन एक साथ रिलीज़ हो सकती है। उन्होंने पूछा कि वह अपनी ही फिल्म से क्यों मुकाबला करेंगे? वैसे भी अब तक 2.0 की रिलीज़ डेट तय नहीं हुई है। अक्षय ने कहा कि अगर '2.0' के निर्माता फिल्म 26 जनवरी को रिलीज़ करने की घोषणा करेंगे, तो वह उस दिन पैडमैन रिलीज़ नहीं करेंगे। 
 
अब यह तो साफ हो गया कि दोनों फिल्में एक साथ रिलीज़ नहीं होगी। लेकिन 2.0 की रिलीज डेट का सस्पेंस अभी भी बरकरार है। पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनंथम की कहानी से प्रेरित है। आर बाल्कि की इस फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी होंगी। वही '2.0' एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी होंगी।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख