kundali milan
✕

अक्षय-कैटरीना की 'सूर्यवंशी' को बिना कट लगाए पास किया सेंसर ने, दिया यूए सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' इस दिवाली पर 5 नवम्बर को रिलीज हो रही है। सेंसर ने इसे बिना कट के पास कर दिया है।

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (14:42 IST)
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सारी निगाह 'सूर्यवंशी' पर है। लगभग डेढ़ साल बाद कोई बड़ी फिल्म देश के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दिवाली का बड़ा त्योहार भी है। बॉलीवुड को उम्मीद है कि सूर्यवंशी के जरिये एक बार फिर सिनेमाघरों की रौनक लौटेगी। दर्शक बड़े परदे पर फिल्म देखने के लिए आएंगे। डेढ़ साल से भी ज्यादा समय का सूखा समाप्त होगा और बॉक्स ऑफिस पर धन की बरसात होगी। 
 
सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है जिनके नाम के आगे कई हिट फिल्में दर्ज हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की जोड़ी है, लेकिन अजय देवगन और रणवीर सिंह भी बड़े आकर्षण हैं। भले ही इन दोनों सितारों के रोल छोटे हों, लेकिन इन्हें एक बार फिर सिंघम और सिम्बा के रूप में देखना रोमांच की बात है। 
 
इसी बीच फिल्म की टीम ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। सेंसर ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। मजेदार बात यह है कि सीबीएफसी ने फिल्म को जीरो कट्स के साथ पास कर दिया है। यानी फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है। 


 
145 मिनट की सूर्यवंशी 
सूर्यवंशी फिल्म 145 मिनट यानी 2 घंटे 25 मिनट है। इस अवधि की फिल्में मल्टीप्लेक्स वाले पसंद करते हैं। इससे उन्हें ज्यादा शो चलाने को मिलते हैं। जहां तक रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित हालिया फिल्मों का सवाल है तो यह उनकी छोटी फिल्म है। दिलवाले, गोलमाल अगेन, सिम्बा की अवधि सूर्यवंशी से ज्यादा थी। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख