Hanuman Chalisa

जॉली एलएलबी 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह पूरा कर लिया है। जॉली एलएलबी के सीक्वल को पहले भाग से ज्यादा अच्छा बताया गया। फिल्म को फिल्म समीक्षकों की सराहना मिली और दर्शकों को भी पसंद आई। मल्टीप्लेक्स में ज्यादा पसंद किया गया। उत्तर भारत में फिल्म का दबदबा रहा क्योंकि फिल्म भी उत्तर भारत में ही सेट है। बंगाल में फिल्म कमजोर रही और मुंबई में औसत से बेहतर।  
फिल्म ने पहले दिन 13.20 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। अक्षय जैसे सितारे की मौजूदगी को देखते हुए इसे कम बताया गया था। दूसरे दिन माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला और फिल्म के कलेक्शन 17.31 करोड़ रुपये जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार को फिल्म के कलेक्शन और बढ़े। 19.95 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने किया। रविवार को कलेक्शन का बढ़ना दर्शाता है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है। 

ALSO READ: द गाजी अटैक: फिल्म समीक्षा

 
फिर आया मंडे टेस्ट। चौथे दिन फिल्म ने 7.26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर यह परीक्षा पास कर ली। पांचवे दिन वैलेंटाइन डे का फायदा फिल्म को मिला। 9.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। छठे दिन 5.89 करोड़ रुपये और सातवें दिन 5.03 करोड़ रुपये के कलेक्शन वीकडेज़ को देखते हुए बेहतर माने जाएंगे। पहले सप्ताह का कुल योग हुआ 77.71 करोड़ रुपये। 

ALSO READ: सिंघम के बाद प्रकाश राज फिर बनेंगे अजय देवगन के सामने विलेन
 
 
दूसरा वीकेंड फिल्म के लिए अहम है। उम्मीद है कि फिल्म का दूसरे वीकेंड का कलेक्शन 15 से 20 करोड़ रुपये के बीच रहेगा। दूसरे सप्ताह में फिल्म आसानी से सौ करोड़ क्लब का सदस्य बन जाएगी। अक्षय की इस क्लब में लगातार चौथी फिल्म होगी। 
 

Show comments

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, मुंबई की भारी बारिश के बीच घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज, देखिए तस्वीर

'लुटेरा' की रिलीज को 13 साल पूरे, सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म के एक गाने में पहनी थीं 9 साड़ियां

Lock Upp 2: शादी से पहले लड़कियों के साथ रिलेशन में थी... आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी पर किया बड़ा खुलासा

कैमरे के पीछे से शुरू हुआ इन स्टार्स का सफर, रणबीर कपूर से विक्की कौशल तक बने बॉलीवुड के बड़े नाम

ये हीरोइन कैसे बन जाती हैं, दुबली-पतली सांवले रंग की प्रियंका चोपड़ा को देख हैरान हो गई थीं ये एक्ट्रेस

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख