Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार भूत बनेंगे या भूत से लड़ेंगे

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (12:31 IST)
सोशल मैसेज और देशभक्ति वाली कई फिल्में करने के बाद अब अक्षय कुमार ने बताया कि वे एक बार फिर कॉमेडी ज़ोनर में काम करना चाहते हैं। खबर है कि वे साउथ की एक सुपरहिट फिल्म के हिन्दी रीमेक में काम करने वाले हैं। ये फिल्म सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि हॉरर भी होगी।  
 
साउथ की सुपरहिट कॉमेडी-हॉरर 'कंचना 2' का हिन्दी रीमेक बनने जा रहा है, जिसके लिए अक्षय कुमार को लीड रोल के लिए चुना गया है। इसके पहले अक्षय फिल्म भूलभुलैया में काम कर चुके हैं, जो भी एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म थी। इसमें अक्षय का  कैरेक्टर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। 
 
'कंचना 2' भी साउथ की सुपरहिट फिल्मों में शामिल है जो 2015 में रिलीज़ हुई थी। इसमें तापसी पन्नू भी थी। इसके रीमेक के लिए अभी हीरोइन फाइनल नहीं हुई है। 
 
कंचना 2 एक कपल की कहानी है जो अपने दोस्तों के यहां डिनर पर जाता है। लेकिन वहां पहुंचने पर दोस्तों के घर में कोई नहीं मिलता है और उनका घर एक भूत बंगला होता है। दोबारा ऐसी की कहानी में अक्षय को देखना वाकई दिलचस्प होगा। अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। फिलहाल अक्षय कुमार फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में लगे हैं। इसके बाद वे रजनीकांत के साथ फिल्म '2.0' में भी नज़र आएंगे। उन्होंने 'केसरी' की तैयारी भी शुरू कर दी है। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख