अमिताभ बच्चन ने रणवीर सिंह को भेजा खत
फिल्म ‘पद्मावत’ में अभिनेता रणवीर सिंह के अभिनय की तारीफ करते हुए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने उन्हें हाथ से लिखा एक खत और एक गुलदस्ता भेजा है।
इस खत को ‘पुरस्कार’ बताते हुए अभिभूत रणवीर सिंह ने ट्विटर पर खत और एक गुलदस्ते की तस्वीर शेयर की। ‘पद्मावत’ फिल्म देखने के बाद अमिताभ द्वारा भेजे गए खत और गुलदस्ते की तस्वीर के कैप्शन में रणवीर ने लिखा है, “मुझे मेरा अवॉर्ड मिल गया।”
Mujhe mera award mil gaya @SrBachchan pic.twitter.com/zlo9B6G2od
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) 29 जनवरी 2018
अभिनेता को इस फिल्म में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार अदा करने के लिए प्रशंसा मिल रही है। इससे पहले, सिंह (32 वर्ष) को साल 2015 में बच्चन की तरफ से ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए हाथ से लिखा खत मिला था।
अगला लेख
