Daily Horoscope
✕

क्या अक्षय कुमार की नाराजगी के कारण यह फिल्म आगे बढ़ेगी?

Updated: सोमवार, 11 जून 2018 (17:28 IST)
रीमा कागती द्वारा बनाई गई फिल्म 'गोल्ड' जब से अनाउंस हुई है तभी से इसकी चर्चा ने बी-टाउन में जगह बना रखी है। अक्षय कुमार और मौनी रॉय स्टारर फिल्म 'गोल्ड' की रिलीज़ का फैंस को इंतज़ार है लेकिन फिल्म टलते ही जा रही है। अब खबर है कि फिल्म की रिलीज़ और आगे बढ़ गई है। 
 
हॉकी खिलाड़ी पर आधारित यह फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार एक नेशनल हॉकी प्लेयर की भुमिका निभाई है। पहले इसकी रिलीज़ 15 अगस्त को होने वाली थी। साथ ही इसी दिन रजनीकांत की '2.0' भी रिलीज़ होने वाली थी जिसमें अक्षय कुमार विलेन की भुमिका निभा रहे हैं। 
 
इस बारे में सूत्र ने कहा कि इससे पहले यह अफवाहें थीं कि 15 अगस्त को फिल्म 'गोल्ड' की रिलीज़ आगे बढ़ा दी जाएगी क्योंकि रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर '2.0' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब '2.0' की रिलीज़ आगे बढ़ गई है इसलिए 'गोल्ड' की रिलीज़ उसी तारीख को हो सकती है। लेकिन अब दोबारा फिल्म के निर्माता इसकी रिलीज़ को आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं। 
 
इस बारे में आगे बताते हुए सूत्र ने कहा कि जाहिर है कि शूट का कुछ अभी बाकी है। इसके अलावा यह भी बात थी कि अक्षय फिल्म के कुछ हिस्सों से नाखुश थे और इसलिए यह फिर से ठीक होने वाली है। अब इसकी शूट के लिए और 10-15 दिन लगेंगे इसलिए फिल्म की रिलीज़ पर भी इसका प्रभाव पड़ेगा। अक्षय कुमार इसकी पूरी तैयारी कर रहे हैं और वे जल्द ही अपना काम खत्म कर इसकी रिलीज़ करेंगे। हालांकि फिल्म से जुड़े लोग इसे अफवाह बता रहे हैं। 
 
इसके अलावा अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'केसरी' में व्यस्त हैं। उनके पास फिल्म 'हाउसफुल 4' भी है। इस वर्ष अक्षय की कई फिल्में उनके फैंस को लुभाएंगी। 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख