dharma sangrah
✕

बच्चन पांडे में अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

Updated: गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (12:27 IST)
फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय कुमार एक गैंगस्टर के रोल में हैं और इस फिल्म की शूटिंग कल से जैसलमेर में शुरू हो गई है। यहां पर शूटिंग करीब दो माह तक चलेगी। अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक सामने आया है। जिसमें वे एक देसी गैंगस्टर लग रहे हैं। 
 
इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। अक्षय और साजिद की यह दसवीं फिल्म साथ में है। निर्देशन की बागडोर फरहाद सामजी के हाथ में हैं। कृति सेनन और अरशद वारसी फिल्म के प्रमुख कलाकार हैं। 
 
कोरोना वायरस के कारण जहां ज्यादातर कलाकार अभी भी शूटिंग करने की, घर से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, वहीं अक्षय कुमार दनादन फिल्म कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बेलबॉटम फिल्म की शूटिंग खत्म कर दी और अब 'बच्चन पांडे' फिल्म की शूटिंग आरंभ कर दी है।
 
क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म 'बच्चन पांडे' में अक्षय गैंगस्टर बने हैं और कृति सेनन पत्रकार। अक्षय फिल्म निर्देशक बनना चाहते हैं और कृति हीरोइन। फिल्मों के प्रति दोनों की यह दीवानगी नजदीक ले आती है। फिल्म में कॉमेडी के साथ जोरदार एक्शन भी होगा। 

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख