सम्बंधित जानकारी
- अजय देवगन और रकुल प्रीत को लेकर इंद्र कुमार बनाएंगे 'थैंक गॉड'
- Birthday Special : इरफान खान की ये 5 फिल्में जो देखी जा सकती हैं बार-बार
- बिपाशा बसु ने शादी करने के पहले 20 साल तक 3 पुरुषों के साथ किया रोमांस
- केजीएफ चैप्टर 2 में संजय दत्त को अधीरा बनने में लगता था डेढ़ घंटा
- जब उड़ी थीं गोविंदा के बारे में हैरान कर देने वाली 3 अफवाहें!
सोनू सूद के खिलाफ केस दर्ज, इमारत को बिना परमिशन होटल में किया तब्दील
बॉलीवुड एक्टर और मजदूरों के मसीहा के रूप में फेमस सोनू सूद के खिलाफ बीएमसी ने केस दर्ज कराया है। सोनू पर आरोप है कि उन्होंने अपनी जुहू स्थित 6 मंजिला इमारत को बिना इजाजत लिए होटल में बदल दिया है। बीएमसी का कहना है कि सोनू के खिलाफ महाराष्ट्र रीजन एंड टाउन प्लानिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।
बीएमसी ने 4 जनवरी को जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। सोनू पर आरोप है कि उन्होंने शक्ति सागर नामक बिल्डिंग को अनुमति लिए बिना ही होटल में बदल डाला है। यह एक रिहायशी बिल्डिंग है और इसका इस तरह से व्यावसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता।
यही नहीं, सोनू पर कुछ और आरोप भी लगाए गए हैं। कहा गया है कि उन्होंने इमारत का कुछ हिस्सा बढ़ा लिया है और बदलाव भी कर लिए हैं जो कि गलत है।
सोनू का कहना है कि उन्होंने बीएमसी से परमिशन ली थी और महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं।
