Hanuman Chalisa
✕

हंसी और डर से भरा 'लक्ष्मी बॉम्ब' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लाल साड़ी और हाथों में चूड़ी पहने दिखे अक्षय कुमार

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (14:46 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' बीते काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई है। वहीं अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर को अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब के ट्रेलर को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

 
फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी, तुषार कपूर, शरद केलकर, तरुण अरोरा और अश्विनी कालसेकर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। लक्ष्मी बॉम्ब 2011 में आई तमिल फिल्म मुनि 2: कंचना का हिन्दी रीमेक है जिसे राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था।
 
ट्रेलर में अक्षय के कई लुक देखने को मिले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक ट्रांसजेंडर भूत का किरदार निभा रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि किस तरह से लक्ष्मण से लक्ष्मी का अवतार अक्षय कुमार लेते हैं। अक्षय कहते हैं कि जिस दिन उनके सामने भूत आएगा वह चूड़ियां पहन लेंगे। इसके बाद उनके साथ अजीबो-गरीब बातें होती हैं और एक दिन वह साड़ी और चूड़ी पहन लेते हैं।
 
3.40 मिनट का ट्रेलर दमदार है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि वह लोगों को डराने के साथ-साथ हंसाने के लिए भी तैयार हैं। फैंस को उम्मीद है कि फिल्म इससे कहीं ज्यादा एंटरटेनिंग साबित होगी।
 
बता दें कि अक्षय कुमार की लक्ष्मी बॉम्ब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिवाली के मौके पर यानि 9 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा मेकर्स ने फिल्म को 9 नंवबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार के साथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूएई के थियेटर्स में भी रिलीज करने का प्लान बनाया है।
 

Show comments

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

धर्मेन्द्र को गए एक साल, फिर भी सोशल मीडिया पर जिंदा हैं 'गरम धरम', एक कसक जो आज भी बाकी है

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख