Hanuman Chalisa
✕

अजय देवगन को लेकर कॉमेडी फिल्म बनाएंगे धीर

Updated: बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:51 IST)
एक्शन और कॉमेडी ज़ोनर में अपनी पहचान बनाने वाले अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म कॉमेडी करने वाले हैं। हाल ही में उनकी फिल्म रेड ने अच्छी कमाई की है। अब अजय अपने अगले प्रोजेक्ट की तरफ आगे बढ़ गए हैं और दोबारा सभी को हंसाने के लिए तैयार हैं। 
 
खबर के मुताबिक वे अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के निर्देशक अश्विनी धीर के साथ एक और फिल्म करने वाले हैं। इस बारे में निर्देशक ने बताया कि अजय और मैं एक साथ फिल्म कर रहे हैं। यह 'सन ऑफ सरदार' जैसी एक कॉमेडी फिल्म होगी। हो सकता है यह 'सन ऑफ सरदार 2' हो। मैं सभी सिर्फ इतना ही बता सकता हूं कि यह एक सरदार की फिल्म होगी। यह एक मजेदार परिवार की फिल्म होगी। 
 
धीर ने आगे बताया कि हम नवंबर-दिसंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसे पूरा करने में छह से सात महीने लगेंगे। इसलिए यह अगली दीवाली पर रिलीज़ होगी। हालांकि मैं इसे लेकर पक्का नहीं हूं लेकिन संभावना यही है। इसके लिए मैं अजय पर डिसीज़न लेने का ज़िम्मा दे दूंगा। 
 
इसके अलावा फिल्म निर्माता अश्विनी धीर स्टार प्लस के एक शो 'हर शाख पे उल्लू बैठा है' की भी तैयारी कर रहे हैं। इस शो के बारे में धीर का कहना है कि शो का कंसेप्ट उनका था,  लेकिन इस अनोखे नाम को चैनल अधिकारियों ने सुझाया। इसमें कॉमेडियन राजीव निगम प्रमुख हैं और यह शो बताता है कि आम जनता सरकार की योजनाओं और नीतियों से कैसे अनजान है। मैं किसी को भी निशाना नहीं बना रहा हूं। मैं सिर्फ आम आदमी के दिल और मन की बात समझ रहा हूं। 
 
इससे पहले धीर लोकप्रिय कॉमेडी टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' के लेखक के रूप में भी काम कर चुके हैं। धीर ने बताया कॉमेडी तब आती है जब आप अपना अपना गुस्सा और दर्द बता नहीं पाते। इसके पहले धीर चिड़िया घर और लापतागंज जैसे शो प्रोड्यूस कर चुके हैं। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख