Hanuman Chalisa
✕

अब अजय देवगन मारेंगे छापे!

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (18:45 IST)
खबर है कि 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में व्यस्त अजय देवगन अब अपनी अगली फिल्म 'रैड' में उत्तर प्रदेश के एक आयकर अधिकारी की भूमिका में नज़र आएंगे। 
 
राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी 1980 के उत्तर प्रदेश पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी देश में सबसे लोकप्रिय आयकर छापे की सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म भूषण कुमार और कुमार मंगल द्वारा निर्मित है और रितेश शाह ने इसकी कहानी लिखी है। 
 
फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक राजकुमार गुप्ता कहते हैं कि रैड एक ऐसी कहानी है जिसे बड़ी स्क्रीन पर बताया जाना चाहिए। मैं इस फिल्म पर अजय, भूषण, कुमार और अभिषेक के साथ सहयोग के लिए उत्सुक हूं। अजय देवगन एक महान अभिनेता हैं। हमने बादशाहो बनाई और हम अब रैड के लिए उत्साहित हैं। स्पेशल 26 और दृश्यम जैसी फिल्मों के बाद यह फिल्म हमारी सोच प्रक्रिया को और आगे बढ़ाती है। फिल्म की शूटिंग सितम्बर में शुरू होगी और 20 अप्रैल 2018 तक यह रिलीज़ हो जाएगी।  

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख