Daily Horoscope

अजय देवगन की फिल्म में काजोल

Updated: शनिवार, 20 जनवरी 2018 (17:28 IST)
एक्ट्रेस काजोल आखिरी बार फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख खान के साथ नज़र आई थीं। अब काजोल दोबारा बड़े परदे पर नज़र आने वाली हैं और वो भी अपने पति के प्रोडक्शन हाउस की बदौलत। फैंस को काफी समय से इंतज़ार था कि अजय देवग्न और काजोल की जोड़ी साथ नज़र आए। ऐसा तो हो नहीं पा रहा लेकिन इनके साथ काम करने का इरादा ज़रूर लग रहा है। 
 
इस फिल्म को प्रदीप सरकार निर्देशित कर रहे हैं, जिसका नाम फिलहाल 'एला' रखा गया है। फिल्म में काजोल लीड रोल में रहेंगी और शूटिंग 24 जनवरी से शुरू होगी। खबरों की माने तो यह फिल्म एक गुजराती नाटक बेटा कागदो पर आधारित होगी और इसमें काजोल सिंगल मां की भूमिका निभाते नज़र आएंगी।
 
फिल्म की कहानी के एक ऐसी लड़की की होगी जिसका बचपन से सिंगर बनने का सपना था, लेकिन उसकी कम उम्र में शादी हो जाती है और सपना अधूरा जाता है। लड़की की शादी कुछ ही समय बाद टूट जाती है और वो अपने बेटे को अकेले पालती है। इसी दौर में वो अपने पैशन सिंगिंग की तरह भी रुझान जगाती है। 
 
ईला को अजय देवगन और अभिनव शुक्ला द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा। रिलीज़ डेट अब तक तय नहीं हो पाई है लेकिन इसकी 2018 में ही जून के बाद रिलीज़ होने की संभावना है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख