ramcharitmanas

आखिर क्यों अजय देवगन के बिना नहीं बन सकती थी सिम्बा?

Updated: रविवार, 23 दिसंबर 2018 (12:55 IST)
रणवीर सिंह और सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिम्बा के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। अजय और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी बहुत ही खास दोस्त है। रोहित जब भी कुछ करते हैं इसकी जानकारी सबसे पहले अजय को ही होती हैं। 
 
जब रोहित से पुछा गया कि अपनी फिल्म सिम्बा में अजय को क्यों लिया? इस सवाल के जवाब में रोहित ने बताया कि सिम्बा का यूनिवर्स ही ऐसा था कि उनके बिना तो फिल्म बन ही नहीं सकती थी, रेफरेंस प्वाइंट वही से है। रोहित ने बताया कि अजय को पूरी जानकारी रहती है कि मैं किस तरह के विषय पर काम कर रहा हूं। अजय मेरे बड़े भाई हैं। फिल्म तो बहुत दूर की बात है। 
 
रोहित ने मुख्य रूप से सबसे ज्यादा अजय के साथ अपने करियर में काम किया है। रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर सिम्बा में रणवीर संग्राम भालेराव नाम के पुलिस अधिकारी की भूमिका रहे हैं। फिल्म सिम्बा में दर्शकों को अजय देवगन का सिंघम अवतार भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर में दर्शकों के सामने अजय देवगन की एंट्री दिखाई गई है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख