dharma sangrah
✕

ऑन-स्क्रीन पहली बार काजोल-करण-अजय

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (15:57 IST)
अभी कुछ समय पहले की ही बात है जब पता चला था कि करण जौहर और अजय देवगन की तकरार खत्म हो चुकी है और दोनों दोस्त फिर से एक हो गए हैं। साथ ही यह भी पता चला था कि इन दोनों की दोस्ती का कार्ण काजोल बनीं। करण और अजय को साथ में स्टुडियो के बाहर स्पॉट किया गया था। अब खबर है कि दोनों ऑन-स्क्रीन भी साथ नज़र आने वाले हैं। 
 
पहले लगा था कि दोनों एक फिल्म के लिए साथ काम करने वाले हैं। अब पता चला है कि करण ने अजय को अपने शो में इंवाइट किया है। जी हां, करण का फेमस शो कॉफी विद करण सीज़न 6 हर सेलीब्रिटी को दर्शकों से मिलवा रहा है। ऐसे में अजय भी अब करण के साथ उनके शो पर नज़र आने वाले हैं। 
 
साथ ही खुशखबरी यह भी है कि करण, अजत और काजोल एक ही फ्रेम में पहली बार दिखेंगे। हां, अजय के साथ शो में और कोई नहीं बल्कि काजोल होंगी। अजय वैसे भी शो के किसी भी सीज़न में इसका हिस्सा नहीं बने थे। यह पहली बार होगा जब दर्शक करण और अजय को साथ में देख पाएंगे, चाहे छोटे परदे पर ही क्यों नहीं। जबकि काजोल शो का हिस्सा बन चुकी हैं जिनके साथ पहले शाहरुख खान थे। शाहरुख-काजोल-करण की दोस्ती भी बॉलीवुड की बेस्ट दोस्ती मानी जाती है। 

 
अब जब्कि अजय और करण साथ में आ रहे हैं तो अफवाहें खत्म हुई कि दोनों का गुस्सा अब भी बरकरार है। गुस्से की बात करें तो अजय और करण का गुस्सा तब शुरू हुआ था जब उनकी फिल्म शिवाय और ए दिल है मुश्किल एकसाथ रिलीज़ हुई थी और दोनों की फिल्मों के साथ दिलों में भी क्लैश हो गए थे। लेकिन अब सब ठीक है यानी 'ऑल इस वेल'। काजोल ने इसी कैप्शन के साथ अपने इंस्टाग्राम पर तीनों की एक वीडियो भी पोस्ट की है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख