Daily Horoscope
✕

बिना दिमाग वाली हॉलीवुड मूवी पसंद, लेकिन हिंदी फिल्मों की आलोचना : अजय देवगन

लोग कॉमेडी को एक्टिंग नहीं मानते

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (14:17 IST)
कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल अगेन' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है और अजय देवगन प्रमोशन में लगे हुए हैं। ऐसे ही प्रमोशन के दौरान जब उनसे पूछा गया कि आजकल कॉमेडी फिल्मों को तो सिर्फ एंटरटेनमेंट के नज़रिए से ही देखा जाता है तो अजय इस बात पर थोड़ा नाराज़ होते दिखाई दिए। 
 
अजय ने कहा कि जो कॉमेडी फिल्मों को बिना दिमाग वाली फिल्म बोलते हैं उन सभी अक्लमंद लोगों ने गोलमाल देखी है। जब लोग उसी स्टोरी लाइन की हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म देखते हैं तो उन्हें बहुत पसंद आती है, क्योंकि वह अंग्रेजी में है, लेकिन इन सभी फिल्मों को बनाने के लिए दिमाग की जरूरत होती है। 
 
अपनी इस नई थीम हॉरर कॉमेडी फिल्म के बारे में भी अजय ने कहा कि यदि लोग ग्रेट ग्रैंड मस्ती को हॉरर कॉमेडी कहते हैं, तो वह गलत है। वह सेक्स कॉमेडी थी। अंतिम हॉरर कॉमेडी भूलभुलैया थी जिसे लोगों ने खूब पसंद किया गया था। 
 
अजय की नज़र में एंटरटेनमेंट मतलब सिर्फ हंसाना नहीं होता, एंटरटेनमेंट वह होता है जो आपको 2 घंटे तक बांधे रख सके। लोग कॉमेडी फिल्मों को आसान समझते हैं और कॉमेडी को एक्टिंग नहीं मानते। 

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख