manglik dosh calculator
✕

अजय देवगन के फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे, जब फूल और कांटे ने कर दिया था धमाका

Updated: शनिवार, 22 नवंबर 2025 (11:25 IST)
अजय देवगन ने 22 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री में 34 साल पूरे कर लिए हैं। उनकी पहली फिल्म फूल और कांटे 22 नवंबर 1991 को रिलीज हुई थी और तब से अजय ने अब तक पीछे मुड़ कर नहीं देखा। वे बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में हमेशा बने रहे और उनकी फिल्में लगातार सफल होती गईं। 
 
अजय ने करियर के शुरुआत में एक्शन फिल्में की जिसमें उन्हें सिर्फ स्टंट कर दिखाना होते थे, लेकिन जब दर्शकों की पसंद बदली तो अजय ने भी अपने गियर चेंज किए। 'जख्म' जैसी फिल्म कर उन्हें दिखा दिया कि वे एक्टिंग करना भी जानते हैं। एक्शन, हास्य और इमोशनल फिल्मों में उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाई। 
 
बात फूल और कांटे की हो रही है तो इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा। कुकु कोहली ने नवोदित अजय और मधु को लेकर 'फूल और कांटे' बनाई थी। कॉलेज का रोमांस और एक्शन इस फिल्म का आधार थे। नदीम-श्रवण के हिट गीतों ने फिल्म की सफलता को और बढ़ा दिया था। 
 
22 नवंबर 1991 को फिल्म रिलीज करने की योजना बनाई गई। उसी दिन यश चोपड़ा अपनी फिल्म 'लम्हें' को रिलीज करने वाले थे। यश की पिछली फिल्म 'चांदनी' बॉक्स ऑफिस पर खासी सफल रही थी। लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे कलाकार थे। 
 
एक नए हीरो की फिल्म को बड़े बैनर और सितारों की फिल्म के आगे रिलीज करना खतरे से खाली नहीं था। कुकु कोहली और अजय देवगन सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के समझादारों ने समझाया कि यह गलती मत करो वरना तुम्हारी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पानी भी नहीं मांगेगी। 
 
फूल और कांटे के लोग अपने निर्णय पर अड़े रहे और लम्हे के सामने फिल्म को रिलीज कर दिया गया। पहले शो से ही साफ हो गया कि लम्हे पर फूल और कांटे भारी है। युवा दर्शकों ने इस फिल्म को भरपूर प्यार दिया और फिल्म को सुपरहिट करा दिया। दूसरी ओर लम्हे बुरी तरह से असफल रही। इस तरह से अजय ने अपनी पहली फिल्म के जरिये ही बड़े सितारों से सज्जित फिल्म को पटखनी देकर ऐलान कर दिया कि बॉलीवुड को नया स्टार मिल गया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख