शनिवार, 13 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Helen is Bollywoods first item girl actress life story from burma to bollywood
Last Modified: शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 (12:47 IST)

बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल हैं हेलन, 16 साल की उम्र में की थी पहली शादी

Helen
बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल कही जाने वाली हेलन 21 नवंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं। कभी बड़े पर्दे पर लोगों को दिवाना बना देने वाली हेलन बीते कई वर्षों से लाइम लाइट से दूर हैं।
 
हेलन का जन्म 21 नवंबर 1939 को बर्मा में हुआ था। उनका पूरा नाम हेलन रिचर्डसन खान है। हेलन के पिता एंग्लो-इंडियन थे और उनकी मां बर्मी थीं। द्वितीय विश्व युद्ध में उनके पिता की मृत्यु हो गई। उनके पिता की मृत्यु के बाद, उनका परिवार 1943 में भारत आ गया।
 
1951 में हेलेन को शबिस्तान में एक कोरस डांसर के रूप में पेश किया गया था। कई फिल्मों में कोरस गर्ल बनने के बाद, हेलन को अली लैला (1953) और हुर-ए-अरब (1955) में एकल नर्तकी के रूप में काम करने का अवसर मिला। फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' (1958) का गाना 'मेरा नाम चिन चिन चू' उनके करियर का पहला बड़ा ब्रेक था।
हेलेन के करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में हुई जब उन्हें बंगाली फिल्म हावड़ा ब्रिज से बड़ा मौका मिला। हेलन ने दो बार शादी की। उनकी पहली शादी फिल्म निर्देशक पीएन अरोड़ा से हुई थी जब वह सिर्फ 16 साल की थीं। उनकी शादी 16 साल तक चली, जिसके बाद उनका तलाक हो गया।
 
बाद में हेलन ने पटकथा लेखक सलीम खान से शादी की। हालांकि सलीम पहले से शादीशुदा थे, लेकिन सलीम ने उन्हें दूसरी पत्नी का दर्जा दिया। शादी के बाद उन्होंने अर्पिता को गोद लिया। उनके सौतेले बच्चे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, सोहेल खान, अरबाज खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री हैं।
 
हेलन ने 1960 से 1970 तक 700 से अधिक फिल्मों में डांस किया। हेलेन ने 1983 में आधिकारिक तौर पर फिल्मों से संन्यास ले लिया, लेकिन उन्होंने खामोशी (1996) और मोहब्बतें (2000) जैसी फिल्मों में अतिथि भूमिका निभाई। 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़ें
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं नेहा शर्मा, जानिए कितनी है एक्ट्रेस की नेटवर्थ