dharma sangrah

अजय देवगन की ‘भोला’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट: फिल्म में होगा धुआंधार और दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला एक्शन

फिलहाल हैदराबाद में शूट हो रही अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा फिल्म ‘भोला’ इंडियन सिनेमा के एक्शन से भरपूर जॉनर में हलचल मचाने जा रही है।

Updated: मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (13:37 IST)
अजय देवगन के डायरेक्शन में बनने वाली 'भोला' चौथी फिल्म है। बहुप्रतीक्षित ‘रनवे 34’ के बाद अब भोला एक्शन को रिडिफाइन करने जा रही है। हम सभी जानते हैं कि तीन दशक पहले अपनी शुरुआत करने वाले अजय ने एक्शन सीक्वेंस के ग्राफ को उसी वक्त रीराइट कर दिया था, जब वह अपनी पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ में दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे।
 
तब से लेकर आज तक हाई पॉवर वाले स्टंट्स की चर्चा छिड़ने या उनकी चीर-फाड़ करते वक्त दिमाग में अजय का ही नाम सबसे पहले आता है। मास महाराजा कहे जाने वाले देवगन स्क्रीन पर मौत को दावत देने वाले एक्शन और जांबाजी के पर्याय बन चुके हैं। 'भोला' के सेट से खबर आई है कि इस बार अजय ने कसौटी को एकदम नए जोश और नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।
 
हर एक्शन सीक्वेंस को 10 दिनों में शूट किया जा रहा है। शूटिंग के लिए न केवल शानदार सेट बनाए गए हैं, बल्कि अजय देवगन ने कुछ दम साधने वाले ऐसे सीक्वेंस डिजाइन करने के लिए अवॉर्ड-विनिंग एक्शन-डाइरेक्टर्स रमजान बुलुत और आरपी यादव के साथ साझेदारी की है, जो हैरान और विस्मित कर देंगे। कुछ बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय तकनीशियन भी भोला के शेड्यूल में शामिल किए गए हैं।
 
अजय देवगन और तब्बू की मुख्य भूमिकाओं वाली इस फिल्म को इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में गिना जा रहा है। साथ ही अब तक अनदेखे स्टंट्स को बड़े पर्दे पर उतारने का अजय का सपना साकार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। 
 
जैसा कि लोग कहते हैं, उन्होंने सालों पहले ही एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी आत्मा की आवाज खोज ली थी। इस बार वह इसे बड़ा, बेहतर, ज्यादा घातक और पहले से अधिक रोमांचकारी बना रहे हैं। आखिरकार, उनकी रगों में एक्शन की धारा बहती है। देवगन की फिल्म वंशावली में भोला उनकी कविता जैसी है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख