manglik dosh calculator
✕

अजय देवगन के हाथ में आ गई एक सुपरहिट फिल्म!

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (19:11 IST)
अजय देवगन की फिल्म 'बादशाहो' का टीज़र जारी हुआ है और टीज़र देख समझ आता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। फिल्म उद्योग के लोगों का कहना है कि अजय देवगन के हाथ एक सुपरहिट फिल्म लगने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन,  इमरान हाशमी, विद्युत जामवाल और ईशा गुप्ता जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 
 
टीजर की शुरुआत इमरजेंसी की घोषणा से होती है। एक हरियाणवी की भूमिका में अजय देवगन इस टीजर में अपनी आवाज के साथ सबको इंट्रोड्यूस करवाते है। यह टीजर काफी मजेदार है, जिसमें किरदारों से मिलाने के साथ ही कहानी की भी एक झलक दिखाई गई है। फिल्‍म एक्‍शन सीन्‍स के साथ ही इलियाना डिक्रूज और सनी लियोन का हॉट अंदाज भी नजर आ रहा है। 
 
फिल्म में 6 बदमाश, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्‍ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा मिलकर खजाने को चुराने की कोशिश में हैं, जिसे एक शहर से दूसरे शहर ले जाया जा रहा है। इन लोगों के पास इस खजाने को चुराने के लिए 96 घंटे हैं, लेकिन क्‍या यह लोग यह खजाना चुरा पाते हैं, यही इस फिल्‍म की कहानी है। 
 
निर्देशक मिलन लूथरिया की 'बादशाहो' 1 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख