kundali milan
✕

राब्ता फ्लॉप... अमृता को खटके सुशांत... सारा अली की फिल्म खटाई में!

Updated: मंगलवार, 20 जून 2017 (19:11 IST)
बॉलीवुड में हर कलाकार का स्टारडम उसकी पिछली फिल्म के परिणाम से देखा जाता है। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी की सफलता के बाद ऊंची उड़ान भर रहे सुशांत सिंह राजपूत राब्ता की नाकामयाबी के बाद धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं। उनकी इस फ्लॉप फिल्म का असर उनकी अन्य फिल्मों पर पड़ता नजर आ रहा है। 
 
हाल ही में सुशांत को लेकर 'केदारनाथ' नामक फिल्म बनाने की घोषणा निर्देशक अभिषेक कपूर ने की है। सबसे बड़ी बात यह है कि सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में अपनी पारी आरंभ करने जा रही हैं। सारा अली खान उन स्टार किड्स में से हैं जिनमें बॉलीवुड को अपार संभावनाएं नजर आ रही हैं। इस कारण वे लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। 
 
ALSO READ: ट्यूबलाइट की कहानी पढ़िए... फिल्म देखने के पहले

 
'केदारनाथ' के बारे में जो बातें सुनने को मिल रही हैं वे ठीक नहीं कही जा सकती हैं। सुनने में आया है कि सारा की मां अमृता को सुशांत खटकने लगे हैं। वे नहीं चाहतीं कि सारा एक फ्लॉप सितारे के साथ अपना करियर शुरू कर अपना कबाड़ा कर ले। किसी भी नए कलाकार के लिए पहली फिल्म बेहद अहम होती है। यदि पहली फिल्म ही फ्लॉप हो जाए को कलाकार का भविष्य अंधकारमय होने का खतरा बढ़ जाता है। 
 
सूत्रों के अनुसार अमृता ने निर्देशक अभिषेक कपूर को स्पष्ट शब्दों में बता दिया है कि या तो हीरो बदलो या फिर सारा फिल्म नहीं करेगी। इससे फिल्म पर काले बादल छा गए हैं। अभिषेक कपूर और सुशांत के बीच स्पेशल बांडिंग है। सुशांत को फिल्म से बाहर करने की हिम्मत अभिषेक जुटा पाते हैं या नहीं, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
Show comments

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख