Daily Horoscope
✕

कोरोना मरीजों की मदद के अजय देवगन ने फिर बढ़ाया हाथ, बनवाएंगे दो और कोविड सेंटर

Updated: शुक्रवार, 7 मई 2021 (11:22 IST)
देश में कोरोनावायरस के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इस महामारी की चपेट में हर दिन लाखों लोग आ रहे है। वहीं लोगों को अस्पताल में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा रहा है। महामारी के इस दौर में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे मदद के लिए आगे आए हैं।

 
अजय देवगन भी अपनी तरफ से कोरोना मरीजों की सहायता करने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। अब खबर है कि वह दो नए कोविड केयर सेंटर स्थापित करने जा रहे हैं। अजय देवगन निर्माता आनंद पंडित के साथ मिलकर जुहू और बोरीवाली में दो कोविड सेंटर की स्थापना कराएंगे। 
 
खबरों के अनुसार आनंद ने कहा, हमने एक स्कूल को कोविड सेंटर में बदल दिया है। 25 बेड वाली यह कोविड 19 फैसिलिटी जुहू में अगले हफ्ते से शुरू होगी। बोरीवाली सेंटर पर भी काम चल रहा है। अमिताभ बच्चन भी हमारी इस पहल से जुड़ सकते हैं। वह हमेशा नेक काम के लिए तैयार रहते हैं।
 
बता दें कि पिछले दिनों अजय ने शिवाजी पार्क के मैरिज हॉल को 20 बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट और पैरा-मॉनीटर के साथ कोविड-19 की सुविधा में तबदील किया था। अजय के इस काम में भी उनका साथ फिल्म निर्माता आनंद पंडित, बोनी कपूर और लव रंजन जैसी कई हस्तियों ने दिया था।
 
इन सबने मिलकर BMC को एक करोड़ रुपए की मदद की है, ताकि कोरोनावायरस की मार झेल रहे लोगों को अच्छा इलाज मिल सके। बॉलीवुड इस समय कोविड पीड़ितों की मदद के लिए मिल-जुल कर काम कर रहा है। अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में एक संस्था को 100 ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर दान किए।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख