Hanuman Chalisa

अजय देवगन की यह फिल्म क्यों हो गई बंद?

अजय देवगन को लेकर बनने वाली फिल्म 'कैप्सूल गिल' अब बंद हो गई है।

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (12:14 IST)
अजय देवगन इस समय काफी व्यस्त कलाकार हैं। उनकी 'टोटल धमाल' रिलीज होने की कगार पर है। इसके अलावा वे अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट तानाजी में भी व्यस्त हैं। रणबीर कपूर के साथ भी वे एक फिल्म शुरू करने वाले हैं। 
 
'दे दे प्यार दे' की शूटिंग वे खत्म कर चुके हैं। खबर है कि एसएस राजामौली की फिल्म 'आर आर आर' में भी वे कैमियो निभा सकते हैं। अजय को लेकर एक स्पोर्ट्स ड्रामा भी शुरू होने वाला है जिसमें वे इंडियन फुटबॉल टीम के मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के रोल में होंगे। 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले अमित शर्मा इस फिल्म को बनाएंगे। 
 
अजय को लेकर पिछले साल 'कैप्सूल गिल' नामक फिल्म की घोषणा भी हुई थी जो जसवंत सिंह गिल की बायोपिक थी। 1989 में गिल ने रानीगंज (पश्चिम बंगाल) में कोयले की खदान में फंसे 65 लोगों को बचाया था। वे बोरहोल के जरिये अंदर गए थे। इस फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई करने वाले थे। यह फिल्म घोषणा से आगे नहीं बढ़ पाई। 
 
खबर है कि अब यह फिल्म नहीं बन रही है। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि अजय इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन स्क्रिप्ट उस तरह की नहीं बन पाई जैसी उम्मीद अजय कर रहे थे। जब बात नहीं बन पाई तो अजय ने यह फिल्म बनाने का इरादा छोड़ दिया। 

Show comments

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, गोस्वामी तुलसीदास की अमर गाथा आएगी पर्दे पर

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली थीं 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, मेकर्स रखते थे ब्लैंक चेक

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख