dharma sangrah
✕

6 घंटे में सिर्फ 20 हज़ार फॉलोअर्स, ऐश्वर्या राय बच्चन हुईं नाराज

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (17:12 IST)
कान फिल्म महोत्सव में जाने के एक दिन पहले ऐश्वर्या राय बच्चन की पीआर टीम ने पुष्टि की थी कि ऐश्वर्या इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट ओपन करने वाली हैं। इससे उनके फैंस में खुशी का माहौल था क्योंकि ऐश्वर्या काफी पर्सनल हैं। वे अपनी बहुत ही कम बातें शेयर करना पसंद करती हैं। ऐसे में उनका सोशल मीडिया पर अकाउंट होना उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। 
 
ऐश्वर्या की पीआर टीम ने ऐश्वर्या के अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेते हुए अपने अकाउंट पर पोस्ट किया। इस पिक्चर पर पीआर टीम ने लिखा ऐश्वर्या राय बच्चन के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की घोषणा। साथ ही पीआर टीम ने उनके अकाउंट की लिंक भी शेयर की। 
 
यहां एक तरफ उनके फैंस खुशी मना रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनकी पीआर टीम के पोस्ट की वजह से गड़बड़ हो गई। दरअसल उनके इस पोस्ट की वजह से यह गड़बड़ हुई कि ऐश्वर्या के फॉलोअर्स बहुत कम ही रहे। जबकि सभी को उनके इंस्टाग्राम डेब्यु का इंतज़ार था लेकिन उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ नहीं रही। ऐसे में ऐश्वर्या ने गुस्सा किया अपनी पीआर टीम पर। 
 

 
सूत्र के मुताबिक ऐश्वर्या को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के डेब्यु के तरीके से बहुत गुस्सा आया। वे इस तरीके का अंदाज़ा नहीं लगा रही थीं। 6 घंटों में उनकी प्रोफ़ाइल में 20,000 से ज़्यादा फॉलोअर्स तक नहीं बढ़े। साथ ही उनकी प्रोफाइल पर ब्लु टीक ना होने से भी वे नाराज़ हैं। इससे उनके फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि उनकी प्रोफाइल सही है या गलत। 
 
ऐश्वर्या के फिलहाल 52.3 हज़ार फॉलोअर्स हैं। वे भारत ही नहीं, पूरी दुनिया नें काफी फेमस हैं। पूर्व मिस इंडिया रह चुकी ऐश्वर्या की खूबसुरती के दीवाने आज भी बहुत हैं। वे जल्द ही फिल्म 'फन्ने खां' में नज़र आएंगी। 

Show comments

Bigg Boss 20: 24 घंटे में ही बेघर हुए 'मिट्ठू डॉन', गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल धुल का पत्ता साफ!

‘गांधारी’ की ग्लोबल सफलता से गदगद तापसी पन्नू, बताया क्यों खुद को मानती हैं बॉलीवुड का ‘डार्क हॉर्स’

'कभी-कभी प्यार में मजनू को भी लैला बनना पड़ता है', आनंद एल राय की 'नखरेवाली' का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने, इस दिन ‍रिलीज होगी फिल्म

एमराल्ड ग्रीन साड़ी में सनी लियोनी ने ढाया कहर, विंटेज लुक देख फैंस हुए दीवाने

गुलशन देवैया ने किया रणबीर कपूर की 'रामायण' का सपोर्ट, बोले- भारतीय सिनेमा को ग्लोबल पहचान मिलना शानदार पहल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख