पिता सुनील शेट्टी नहीं इस एक्टर के जबरदस्त फैन हैं अहान शेट्टी
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी 28 दिसंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अहान भी अपने पिता की तरह एक एक्टर हैं। उन्होंने फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अहान जल्द ही अपने पिता की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' के सीक्वल में अहम किरदार में दिखेंगे।
सुनील शेट्टी 90 के दशक के हिट एक्टर्स में से एक थे। आज भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। लेकिन अहान अपने पिता की बजाय सलमान सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। इसका खुलासा खुद अहान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
अहान ने कहा था, मैं सलमान का जबरदस्त फैन हूं और उनके प्रति मेरी दीवानगी बचपन से है। आपको हैरानी होगी, मैं बचपन मे अपने पापा सुनील शेट्टी की नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्में देखता था।
उन्होंने कहा था, मैं पहली बार उनसे एयरपोर्ट पर मिला था। उस वक्त मैं काफी छोटा था और मेरा वो फैन मोमेंट मुझे आज तक याद है। सलमान खान की ऐसी कोई फिल्म नहीं, जो मैने न देखी हो।
अहान ने कहा था, सलमान खान दूसरों से बहुत अलग हैं। वह सुपरस्टार है लेकिन स्टारडम उन पर कतई हावी नहीं है। वह बहुत सारे लोगों की मदद चुपचाप बिना दिखावे के करते हैं और मुझे सलमान खान का स्वैग बहुत पसंद है। मेरी बस यही ख्वाहिश है कि इंडस्ट्री में कभी मेरा फैंस के बीच सलमान खान जैसा स्वैग हो।