शुक्रवार, 23 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kapil Sharma starrer Kis Kisko Pyaar Karoon 2 will be re released in January 2026
Last Modified: शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (15:52 IST)

'धुरंधर' की आंधी में बह गई कपिल शर्मा की 'किस किसको प्यार करूं 2', अब जनवरी 2026 में दोबारा होगी रिलीज!

Kis Kisko Pyaar Karoon is set to release
फेमस कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा की हालिया रिलीज फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' सिनेमाघरों से गायब ही हो गई है। 14 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म दो हफ्ते में महज 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर पाई। कपिल की फिल्म रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के सामने बह गई। 
 
अब कपिल शर्मा ने 'किस किस को प्यार करूं 2' की परफॉर्मेंस की वजह 'धुरंधर' के कारण मिली लिमिटेड स्क्रीन्स को बताया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म को दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है। फिल्म को फिर से मौका दिया जा रहा है ताकि ज्यादा दर्शकों तक यह फिल्म पहुंच सकें।
 
खबरों के अनुसार कपिल शर्मा की टीम ने एक बयान जारी करके कहा, फिल्म के मल्टीप्लेक्स में सीमित स्क्रीन उपलब्ध होने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा है। कपिल शर्मा अपनी फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया में ले जाना चाहते थे। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। 
 
लेकिन दूसरी फिल्मों के कारण लिमिटेड स्क्रीन मिलने के कारण इसके थिएट्रिकल रन पर असर पड़ा। लेकिन इन चैलेंजेस के बावजूद, इस मूवी ने अपनी हल्की-फुल्की कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने और उनको एंटरटेन किया। मेकर्स ने 'किस किसको प्यार करूं 2' को जनवरी में फिर से रिलीज करने का ऐलान किया है। 
 
बता दें कि 'किस किसको प्यार करूं 2' में कपिल शर्मा अपनी चार शादियों को सम्भालते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में कपिल के साथ हीरा वरीना, आयशा खान, त्रिधा चौधरी, मनजोत सिंह और पारुल गुलाटी अहम किरदार में हैं। फिल्म को अनुकल्प गोस्वामी ने निर्देशित और रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है। 
ये भी पढ़ें
मौत दिखे तो सलाम करना, सलमान खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ 'बैटल ऑफ गलवान' का धमाकेदार टीजर