अक्षय खन्ना को 'दृश्यम 3' के प्रोड्यूसर ने भेजा लीगल नोटिस, फिल्म में जयदीप अहलावत की हुई एंट्री
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों 'धुरंधर' की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म में निगेटिव किरदार निभाकर भी अक्षय ने लाइमलाइट लूट ली है। 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद अक्षय खन्ना की डिमांड भी बढ़ गई है। अक्षय ने फाइनेंशियली और क्रिएटिव मतभेदों के कारण 'दृश्यम 3' से किनारा भी कर लिया है।
खबरों के अनुसार अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम 3' में अपनी डिमांड न पूरी होने के चलते फिल्म छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद से फिल्म के मेकर्स काफी नाराज लग रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'दृश्यम' के प्रोड्यूसर मंगत पाठक ने कहा कि दृश्यम एक बहुत बड़ा ब्रांड है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह फिल्म में है या नहीं।
मंगत पाठक ने कहा कि अब जयदीप अहलावत ने अक्षय खन्ना को रिप्लेस कर दिया है। भगवान की कृपा से हमें अक्षय से बेहतर एक्टर मिला है और सबसे जरूरी बात, हमें अक्षय से बेहतर इंसान भी मिला है। मैंने जयदीप के करियर की शुरुआती फिल्मों में से एक आक्रोश (2010) प्रोड्यूस की थी।
उन्होंने कहा, अक्षय खन्ना के बर्ताव की वजह से मुझे नुकसान हुआ है। मैं कानूनी कार्रवाई करने जा रहा हूं। फीस का कोई इश्यू नहीं था। बल्कि मामला अक्षय के लुक का था। हमने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है और मुआवजा लेंगे।
कुमार मंगत पाठक ने हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए कहा, अक्षय की फीस पहले ही तय हो चुकी थी और कॉस्ट्यूम डिजाइनर्स ने उनके लुक पर काम शुरू कर दिया था। फिर भी, धुरंधर रिलीज से पहले अक्षय ने कहा कि उनका किरदार गंजा था, लेकिन वे बाल लगाना चाहते हैं क्योंकि लोगों ने धुरंधर के लुक की तारीफ की।
उन्होंने कहा, निर्देशक अभिषेक पाठक ने अक्षय को समझशया कि दृश्यम 3 दूसरी फिल्म के ठीक 6 घंटे बात शुरू होती है, इसलिए बाल असंभव हैं। अक्षय ने पहले मान लिया था, लेकिन बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें भड़का दिया। धुरंधर रिलीज वाले दिन ही अक्षय ने मैसेज कर फिल्म से हटने की बात कही, बिना कारण बताए।
बता दें कि दृश्यम एक ओरिजिनल मलयालम फ्रैंचाइजी है जिसे जीतू जोसेफ ने डायरेक्ट किया है और इसमें मोहनलाल और मीना लीड रोल में हैं। 'दृश्यम' के हिंदी वर्जन को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन अहम किरदार में हैं।