गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. vikram bhatt and his wife shwetambari bhatt second bail plea rejected in fraud case
Last Modified: रविवार, 28 दिसंबर 2025 (13:43 IST)

विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी की जमानत याचिका दूसरी बार हुई खारिज, 30 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा है आरोप

Vikram Bhatt bail plea rejected
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों को धोखाधड़ी के केस में 7 दिसंबर को उदयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बा से उनकी जमानत याचिका लगातार खारिज हो रही है। 
 
एक बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद विक्रम और श्वेतांबरी ने दूसरी बार जमानत की याचिका दायर की थी। लेकिन उदयपुर की एक अदालत ने कथित धोखाधड़ी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े लगभग 30 करोड़ रुपए के घोटाले मामले में दोनों की जमानत फिर से खारिज कर दी हैं। 
 
अदालत ने जांच को संवेदनशील चरण में बताते हुए कहा कि इस समय जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है। अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि मामला बड़े वित्तीय लेन-देन और कई लोगों की संलिप्तता से जुड़ा है। ऐसे में आगे और गिरफ्तारियां तथा पूछताछ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 
 
विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी पर इंदिरा IVF के फाउंडर ने 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। इसके बाद कपल को गिरफ्तार कर 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया था। 24 दिसंबर को रिमांड पूरी होने के बाद कपल ने जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन सेंसिटिव फेज का हवाला देते हुए इसे खारिज कर दिया गया और उनकी रिमांड बढ़ा दी गई है।
 
अदालत के अनुसार, इस पूरे मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जांचकर्ता एजेंसियां वित्तीय रिकॉर्ड, आपसी समझौतों, बैंक लेन-देन और पैसों के ट्रेल की गहनता से जांच कर रही हैं। न्यायाधीश ने कहा कि कथित धोखाधड़ी का पैमाना काफी बड़ा है और इसमें कई खातों व व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं।
ये भी पढ़ें
सुनिधि चौहान ने सान्या मल्होत्रा संग स्टेज पर किया डांस, यूजर्स बोले- यह सब ड्रामा करने की क्या जरूरत...