dharma sangrah
✕

दीपिका के बाद अब रणवीर सिंह करेंगे मेघना गुलजार की फिल्म में काम!

Updated: रविवार, 10 मार्च 2019 (15:30 IST)
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों सफलता के सातवें आसमान पर हैं। वे बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। उनकी फिल्म सिम्बा के बाद गली बॉय ने भी तहलका मचा दिया था। और अब वे जल्द ही कपिल देव की बायोपिक फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि रणवीर सिंह के हाथ एक और फिल्म लग गई है।


खबर है कि हमेशा अलग सब्जेक्ट्स पर फिल्म बनाने वाली निर्देशक मेघना गुलजार ने अपनी अगली फिल्म के लिए रणवीर सिंह से संपर्क किया है। रिपोर्टस के मुताबिक मेघना फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म के लिए रणवीर का नाम सामने आया है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार मेघना कुछ समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रही हैं। इस फिल्म को रोनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करेंगे। रणवीर सिंह इसमें सैम मानेकशॉ का रोल करते हुए नजर आएंगे। हालांकि कहा गया है कि रणवीर ने अभी फिल्म को साइन नहीं किया है।

कौन है सैम मानेकशॉ
सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ भारत के पूर्व सेनाध्यक्ष थे। उनका जन्म 3 अप्रैल, 1914 को और निधन 27 जून, 2008 को हुआ था। फील्ड मार्शल की रैंक पाने वाले वह भारतीय सेना के पहले अधिकारी थे। सन 1971 में उन्हीं के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान युद्ध हुआ। उनका शानदार मिलिट्री करियर ब्रिटिश इंडियन आर्मी से शुरू हुआ और 4 दशकों तक चला जिसके दौरान पांच युद्ध भी हुए। उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
 
मेघना गुलजार इन दिनों रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित फिल्म छपाक पर काम कर रही है। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। 

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख