dharma sangrah
✕

आमिर के बाद आर माधवन भी हुए कोरोना का शिकार, बोले- हम नहीं चाहते कि राजू इसमें आए...

Updated: गुरुवार, 25 मार्च 2021 (15:59 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इस महामारी की चपेट में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ रहे हैं। बीते दिन आमिर खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अब आमिर की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में उनके को-स्टार रहे अभिनेता आर माधवन भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। 

 
आर माधवन ने सोशल मीडिया पर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उनका स्वास्थ्य अभी ठीक है। माधवन ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपने ताजा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है।
 
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, फरहान को तो रैंचो को फॉलो करना ही था। और हमेशा की तरह वायरस हमारे पीछे होता ही है। लेकिन, इस बार वायरस ने हमें पकड़ ही लिया। पर-'ऑल इज वेल' और कोविड बहुत जल्द ही वेल (कुए) में होगा। हालांकि, यह एकमात्र ऐसी जगह है, जहां हम नहीं चाहते कि राजू इसमें आए। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
 
बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने रैन्चो का रोल किया था और आर माधवन फरहान के किरदार में थे। शरमन जोशी ने इस फिल्म में राजू रस्तोगी का किरदार निभाया था और बोमन ईरानी ने फिल्म में कॉलेज के डीन वीरू सहस्त्रबुद्धि (वायरस) का किरदार निभाया था।
 
पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। आमिर और माधवन से पहले कार्तिक आर्यन, सतीश कौशिक, सिद्धांत चतुर्वेदी, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज बाजपेयी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख