सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey new couple of bollywood
Written By
Last Updated : मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (13:15 IST)

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे बॉलीवुड के नए कपल!

Aditya Roy Kapoor
बॉलीवुड में एक नई प्रेम कहानी के शुरू होने की खबर गलियारों में गूंज रही है। अपना करियर बनाने में व्यस्त अनन्या पांडे की नजदीकियां शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर से थीं। खबर है कि दोनों में तीन साल बाद ब्रेक अप हो गया है। 
 
लेकिन अनन्या का दिल अब आदित्य रॉय कपूर पर आने की खबर है जो उम्र में अनन्या से 13 साल बड़े हैं। बताया जा रहा है कि यह नई प्रेम कहानी शुरू हो गई है। 
 
अनन्या और आदित्य की मुलाकात कहां और कैसे हुई, यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन बात दोस्ती से आगे बढ़ चुकी है। आने वाले दिनों में और स्थिति स्पष्ट होगी। 
ये भी पढ़ें
भारती सिंह ने शेयर की बेटे की फोटो, 3 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा लाइक्स