Daily Horoscope
✕

नेहा कक्कड़ के बाद आदित्य नारायण ने किया अपना रिलेशनशिप कन्फर्म, इस एक्ट्रेस संग लेंगे सात फेरे

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (16:58 IST)
नेहा कक्कड़ के बाद अब उनके दोस्त सिंगर आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह श्वेता से इसी साल में शादी करने वाले हैं।

 
एक इंटरव्यू के दौरान आदित्य ने बताया कि वो अपने 10 साल के रिश्ते को अब शादी के बंधन में बांधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों की मुलाकात साल 2010 में फिल्म शापित के सेट पर हुई थी। उन्होंने कहा, शुरुआत में श्वेता सिर्फ एक अच्छी दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि हम दोनों ही अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और उस समय हम दोनों की उम्र ज्यादा नहीं थी। हर रिश्ते की तरह हमने भी अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। 
 
आदित्य ने कहा, शादी अब हमारे बीच महज एक औपचारिकता बस ही है। वो इस साल के अंत तक होगी। मेरे पैरेंट्स भी श्वेता को काफी पसंद करते हैं। मुझे खुशी है कि मैंने अपना सोलमेट उसके अन्दर पा लिया।
 
आदित्य के मुताबिक उनके और श्वेता के बीच कई बातें मीडिया में आई। जिसके कारण काफी मुश्किलें हुई। हर रिश्ते में मुश्किलें आती हैं लेकिन उससे रास्ता बंद नहीं हो जाता। लेकिन हमने उसे अच्छे पार किया।
 
कुछ समय पहले रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सेट से अक्सर आदित्य और इस शो की जज गायिका नेहा कक्कड़ के बीच रिश्ते और शादी की बातें सामने आती रही हैं। इस पर आदित्य का कहना है कि नेहा के साथ उनके रिश्ते की बात महज एक अफवाह थी। वह सब एक मजाक था और शो की पटकथा के हिसाब से चल रहा था।
 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख