ramcharitmanas
✕

एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने 28 साल की उम्र में होटल में किया सुसाइड

Updated: बुधवार, 9 दिसंबर 2020 (12:04 IST)
साउथ एक्ट्रेस वीजे चित्रा ने चेन्नई के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। उनके निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई। हाल ही में चित्रा की सगाई मशहूर व्यवसायी हेमंत रवि से हुई थी और वे मंगेतर के साथ ही रह रही थीं। 
 
पुलिस के अनुसार चित्रा का शव होटल के कमरे लटका पाया गया। उनके मंगेतर से पूछताछ होने वाली है। कहा जा रहा है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं और संभवत: इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठा लिया। 
 
बताया जा रहा है कि ईवीपी फिल्म सिटी में शूटिंग के बाद चित्रा होटल में रात 2.30 पर लौटीं। होटल में मंगेतर भी मौजूद था। हेमंत के अनुसार होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वे नहाने जा रही हैं। बहुत देर तक वे बाहर नहीं आईं तो हेमंत ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। 
 
हेमंत ने तुरंत होटल स्टॉफ को सूचित किया। डुप्लिकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला। एक्ट्रेस के फैंस यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि चित्रा दुनिया में नहीं रहीं। 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख