dharma sangrah
✕

कैंसर से जंग लड़ रहीं रोजलिन खान, पोस्ट शेयर करके बोलीं- बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी...

Updated: शनिवार, 12 नवंबर 2022 (13:14 IST)
सविता भाभी फेम एक्ट्रेस रोजलिन खान को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। रोजलिन खना इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करके दी है।
 
रोजलिन खना ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अस्पताल के बेड पर बैठे नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, कैंसर...मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती ये कहीं पढ़ा था... लेकिन अब मुझे पता है कि ये मेरे जैसे लोगों के लिए है। भगवान अपने सबसे मजबूत सैनिकों को सबसे कठिन लड़ाई देता है।
 
उन्होंने लिखा, यह मेरे जीवन का एक अध्याय हो सकता है, विश्वास और आशा रखते हुए। हर झटका मुझे मजबूत बनाता है, यह भी होगा, मेरे पास मेरे लिए प्रार्थना करने वाले प्यारे लोग हैं। जो होता है अच्छे के लिए होता है और वो अच्छा मैं हूं। 
 
रोजलिन खान ने लिखा, मुझे गर्दन और पीठ में दर्द के अलावा कोई तकलीफ नहीं थी। मैंने इसे जिमनास्टिक दर्द और पीठ में दर्द होना समझने की गलती कर दी। खैर मुझे इस बारे में जल्दी पता चला गया। सभी ब्रांड जो मेरे साथ काम करना चाहते हैं, तो मैं हर महीने के दूसरे सप्ताह में आपके साथ शूट करने के लिए उपलब्ध रहूंगी। एक बॉल्ड मॉडल के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। उनकी बीमारी काम के बीच में नहीं आएगी।
 
रोजलिन का इलाज मुंबई के कोकिला बेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। वह पिछले 7 महीने से कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं। रोजलिन खान अपने बोल्ड फोटोशूट की वजह से अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। वह कई फिल्मों, सीरियल और गानों में काम कर चुकी हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख