Hanuman Chalisa
✕

'मेरे साईं' एक्ट्रेस अनाया सोनी की हालात क्रिटिकल, किडनी फेल होने के बाद अस्पताल में भर्ती

Updated: रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (14:03 IST)
टीवी शो 'मेरे साईं' में अहम रोल निभाने वाली एक्ट्रेस अनाया सोनी की तबीयत काफी खराब हो गई हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। अनाया जब 'मेरे साईं' की शूटिंग कर रही थीं तब अचानक बेहोश होकर गिर गई थीं, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। 

 
बताया जा रहा है कि अनाया सोनी की हालत अभी तक ठीक नहीं है और कॉम्पलिकेशन्स काफी बढ़ गए हैं। खबरों के अनुसार अनाया की तबीयत बिगड़ने का कारण उनकी किडनी है। अनाया के इंस्टा अकाउंट से फैंस को उनकी हेल्थ का अपडेट दिया गया है।
 
पोस्ट में लिखा है, डॉक्टर्स कह रहे हैं कि मेरी किडनी फेल हो गई है और मुझे डायलिसिस पर जाना होगा। मेरा क्रिएटाइन 15.67 पर आ गया है और हीमोग्लोबिन 6.7 है। स्थिति बहुत ही गंभीर है। मेरे लिए प्रार्थना करो दोस्तों, जीवन मेरे लिए एक कठिन यात्रा नहीं रही हैं, इस समय आनंद उठाकर इसे आसान बनाने कोशिश कर रही हूं। 
 
खबरों के अनुसार अनाया के पिता ने बताया कि उनकी एक किडनी पूरी तरह खराब हो गई है। उनकी खराब हो चुकी किडनी को बदलना पड़ेगा। अनाया डायलसिस पर हैं और उनकी सेहत पर इतना खर्च हो रहा है जिसे उनके परिवार के लिए भी संभाल पाना आसान नहीं है।
Edited by : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख