sawan somwar

शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर ऐसे आया था कट का निशान

Updated: बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (10:53 IST)
शत्रुघ्न सिन्हा ने बतौर विलेन एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। 70-80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा ने दर्शको को इस कदर दीवाना बनाया कि नायक की तुलना में उन्हें अधिक वाहवाही मिली। यह फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में पहला मौका था जब किसी खलनायक के पर्दे पर आने पर दर्शकों की ताली और सीटियां बजने लगती थी।
 
शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे का कट उनकी पहचान बना। उस जमाने में कई लोग शत्रुघ्न सिन्हा जैसा कट अपने चेहरे पर बनाने की कोशिश करते थे। बीते दिनों एक इवेंट के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उनके चेहरे पर यह निशान कैसे आया था। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया था कि उनके चेहरे पर यह निशान बचपन में रेजर ब्लेड से चोट लगने की वजह से आया था, जो आज भी है। करियर की शुरुआत में वो इस निशान को फिल्मों में छुपाया करते थे और खुद को बदसूरत समझते थे।
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बचपन में वो बहुत शरारती थे। उनके पिता यूएस गए थे तब वह अपनी मां और मामा-मामी के साथ रहते थे। एकबार जब मामा को कहीं निकलना था तो जल्दबाजी में उन्होंने शेव करने के बाद रेजर में ही ब्लेड छोड़ दिया था।  शत्रुघ्न ने रेजर उठाकर बहन का शेव करना शुरू किया और बहन का गाल कट गया और बाद में उसी से ही अपनी शेविंग करना शुरू कर दिया फिर अपने ठोड़ी में ब्लेड को गड़ा दिया।
 
शत्रुघ्न बताते है कि उन्हें लगता था कि अस्पताल ले जाकर उनकर इलाज करवाया गया था और टांके लगवाए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं है। जल्दबाजी में घरेलू नुस्खों से उनकी चोट को ठीक किया गया था। उनके घाव पर राख लगाकर बहते खून को रोका गया था। 
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि जब वह बड़े हुए तो उन्हें यह निशान खराब लगते लगा। वह सर्जरी करके इस निशान को हटवाना चाहते थे। लेकिन इसी बची उनकी मुलकात देवानंद साहब से हुई। देव साहब ने कहा कि अभी तुम्हारा काम चल रहा है, नाम और आगे तक चलेगा। जब नाम चलेगा तो आगे जाकर यही निशान स्टाइल बन जाएगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

अल्लू अर्जुन ने फ्रेंडशिप डे पर पेश की मिसाल, AA23 में दोस्तों को दिया बड़ा मौका, माइथ्री मूवी मेकर्स के साथ बनाया को-प्रोड्यूसर!

आकांक्षा चौधरी ने सुनाई कास्टिंग काउच की दर्दनाक कहानी, बोलीं- 'पैसों के बदले मेरे साथ सोने की डिमांड हुई'

फिल्मों के साथ बिजनेस में भी आगे रितिक रोशन, 5 साल की बड़ी प्रॉपर्टी डील चर्चा में

'बंटवारा 1947' के प्रमोशनल टूर में हर शहर के रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल

Friendship Day Special: 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में कार्तिक आर्यन ने सिखाया सच्ची दोस्ती का मतलब

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख