Bhai Dooj
✕

फिल्म 'शोले' के एक्टर बीरबल का निधन, 84 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated: बुधवार, 13 सितम्बर 2023 (10:54 IST)
Photo credit : Twitter
Satinder Kumar Khosla Dead: मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सतिंदर कुमार खोसला उर्फ बीरबल का निधन हो गया है। एक्टर ने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। सतिंदर ने हिंदी के अलावा पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में भी काम किया था।
 
सतिंदर को अपने असल नाम से ज्यादा बीरबल के नाम से जाना जाता था, क्योंकि उनका स्टेज नाम बीरबल था। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से गुजर रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। बीरबल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 
 
सतिंदर सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के भी सदस्य रह चुके है। उन्होंने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया। सतिंदर ने अमिताभ और धर्मेंद्र की फिल्म शोले में भी काम किया था। उन्होंने अधिकतर फिल्मों में हास्य रोल निभाए थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख