dharma sangrah
✕

कभी कई सुपरस्टार की आवाज थे अभिजीत भट्टाचार्य, इस वजह से शाहरुख खान के लिए बंद कर दिया था गाना

Updated: शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (15:52 IST)
90 के दशक के पॉपुलर सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य 30 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अभिजीत ने लगभग 100 फिल्मों में 6 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्होंने कई गैर-फिल्मी पॉप म्यूजिक एल्बम रिकॉर्ड किए हैं। अभिजीत एक समय पर कई सुपरस्टार्स की आवाज हुआ करते थे।

 
अभिजीत को पहला ब्रेक देव आनंद के बेटे की डेब्यू फिल्म में आर डी बर्मन द्वारा मिला था। अभिजीत को अपने आइडल किशोर कुमार के साथ इस फिल्म में गाने का भी मौका मिला। अभिजीत ने आनंद मिलिंद की फिल्म बागी के गाने एक चंचल शोख हसीन, चांदनी रात है और हर कसम से बड़ी है से पॉपुलैरिटी हासिल की। 
 
एक दौर ऐसा भी था जब अभिजीत सबसे ज्यादा फीस लेने वाले गायकों में से एक थे। अभिजीत के सबसे ज्यादा हिट गानों में फिल्म ये दिल्लगी का ओले-ओले, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का टाइटल सॉन्ग, धड़कन फिल्म का टाइटल ट्रैक, फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का जरा सा झूम लूं मैं जैसे कई हिट गाने शामिल हैं।
 
अभिजीत भट्टाचार्य ने सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए भी कई गाने गाए हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब अभिजीत ने शाहरुख खान के लिए गाना ना गाने का फैसला किया। उन्होंने कहा था, मैंने अपनी आवाज से सुपरस्टार बनाए हैं। जब तक मैं शाहरुख खान के लिए गाता था तो वो रॉकस्टार थे लेकिन जब मैंने उनके लिए गाना बंद कर दिया वो अब लुंगी डांस प आ गए। 
 
अभिजीत ने बताया था कि शाहरुख के लिए ना गाने की छोटी सी वजह है। 'मैं हूं ना' में उन्होंने स्पॉटबॉय से लेकर सभी को क्रेडिट दिया लेकिन सिंगर को सम्मान नहीं दिया। ओम शांति ओम के साथ भी यही बात हुई। धुम ताना गाने में मेरी आवाज थी लेकिन यह कहीं भी नहीं दिखाया गया। इससे मेरे आत्म-सम्मान चोट लगी थी।
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख