Daily Horoscope
✕

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को मिली एक बड़ी फिल्म, नामी निर्देशक का मिला साथ

Updated: बुधवार, 23 जनवरी 2019 (13:56 IST)
सलमान खान ने अपने जीजा आयुष शर्मा को लेकर 'लवयात्री' फिल्म बनाई थी जिसके गाने रिलीज के पहले ही हिट हो गए थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। आयुष ने अपनी इस असफलता को भूला दिया है। फिलहाल वे संजय दत्त के साथ एक गैंगस्टर ड्रामा कर रहे हैं। एक मराठी फिल्म का हिंदी रिमेक भी करने जा रहे हैं। 
 
इसी बीच आयुष को एक बड़ी फिल्म मिल गई है। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे। संतोषी के नाम के आगे घायल, घातक, दामिनी, अंदाज अपना अपना, अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी फिल्में दर्ज है। एक्शन और कॉमेडी फिल्म बनाने के लिए वे जाने जाते हैं। आयुष को लेकर संतोषी रोम-कोम फिल्म बनाएंगे। 
 
सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों संतोषी ने अपनी स्क्रिप्ट फाइनल होते ही आयुष को सुनाई जिन्होंने फौरन फिल्म करने के लिए हामी भर दी। आयुष दूसरी फिल्मों में व्यस्त हैं, जैसे ही फुर्सत मिलेगी वे संतोषी की फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। 
 
गौरतलब है कि संतोषी और सलमान में भी अच्छे संबंध है। सलमान के साथ संतोषी ने अंदाज अपना अपना बनाई थी। अजब प्रेम की गजब कहानी में भी सलमान ने छोटी सी भूमिका अदा की थी। सलमान के साथ संतोषी एक फिल्म शुरू करने वाले थे, लेकिन स्क्रिप्ट तैयार नहीं होने के कारण यह मौका संतोषी के हाथ से निकल गया। अब आयुष के साथ संतोषी फिल्म बनाएंगे। 

Show comments

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

Miss Universe 2026: 115 सुंदरियों को पछाड़कर जेनिफर बैरेटो बनीं विनर, 20 साल बाद प्यूर्टो रिको में लौटा ताज

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख