Hanuman Chalisa
✕

आमिर खान की हिट फिल्म 'गजनी' का बनने जा रहा है सीक्वल? मेकर्स ने किया इशारा

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (10:39 IST)
साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'गजनी' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। अब मेकर्स ने इसके सीक्वल की तरफ इशारा किया है। रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गजनी को लेकर एक ट्वीट किया है। जिसे देखने के बाद अब इसके सीक्वल की चर्चा शुरू हो गई है।

 
मेकर्स ने इस पोस्ट में आमिर खान को टैग करते हुए लिखा ‘ये पोस्ट वैसे तो गजनी को लेकर था लेकिन अब भूल गए कि हम क्या बनाना चाहते है। इस पोस्ट को पढ़ने के बाद अब गजनी 2 के लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। 
 
माना जा रहा है कि विक्रम वेधा रीमेक का नाम गजिनी 2 हो सकता है। गौरतलब है कि गजिनी एक रिवेंज ड्रामा थी और विक्रम वेधा का प्लॉट भी शानदार है और उसी दिशा में है। ऐसे में फिल्म का नाम गजिनी 2 रखना परफेक्ट आईडिया है।

बता दें कि गजनी ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू किया जिसके बाद हर फिल्म के साथ ये आंकड़ा आगे बढ़ता गया। फिल्म में आमिर खान ने एक ऐसे आदमी का किरदार निभाया था जो हर कुछ समय के बाद बातें भूल जाता था।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान इस साल के अंत में फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। ये हॉलीवुड फिल्म 'फारेस्ट गंप' की हिन्दी रीमेक है। फिल्म में करीना कपूर भी नजर आने जा रही हैं जबकि अद्वैत चन्दन इसे डायरेक्ट कर रहे हैं।

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख