dharma sangrah
✕

60 साल के आमिर खान का दिल फिर मचला, 6 साल के बच्चे की मां से हुआ प्यार, जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट

Updated: शनिवार, 15 मार्च 2025 (15:31 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 60 साल के आमिर खान दो बार शादी रचा चुके हैं। हालांकि दोनों पत्नियों से ही उनका तलाक हो गया है। आमिर ने पहली शादी रीना दत्त संग 1986 में रचाई थी। 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। 
 
इसके बाद आमिर खान ने किरण राव संग दूसरी शादी रचाई। किरण और आमिर का भी 2021 में तलाक हो गया। अब आमिर खान को एक बार फिर प्यार हो गया है। आमिर खान ने हाल ही अपने 60वें बर्थडे पर खुलासा किया कि वह गौरी स्प्रैट को डेट कर रहे हैं। 
 
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं। दोनों एक दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते है। आमिर ने बर्थडे पर मीडिया के लिए एक छोटा सा जश्न रखा था, जिसमें सभी को गौरी से मिलवाया। आमिर ने बताया है कि मीडिया से पहले उन्होंने गौरी की मुलाकात अपने दोस्तों सलमान और शाहरुख खान से करवाई थी। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gauri spratt (@gauri_spratt)

आमिर खान ने कहा, मैं ऐसे इंसान की तलाश में था, जिनके साथ शांति महसूस कर सकूं। जो मुझे सुकून दे और वो मुझे मिल गई। मुझे नहीं पता कि 60 साल की उम्र में शादी मुझे शोभा देती है कि नहीं। मेरे बच्चे बहुत खुश हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी पूर्व पत्नियों के साथ मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं।
 
आमिर खान ने बताया कि गौरी के लिए उनका स्टारडम मायने नहीं रखता। यहां तक कि आमिर के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले गौरी ने उनकी महज लगान और दंगल फिल्में ही देखी हैं। वो बॉलीवुड की दुनिया को समझने की कोशिश कर रही हैं।
 
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, गौरी संग अपना रिश्ता ऑफिशियल करने की वजह बताते हुए आमिर ने कहा, हम दोनों अब कमिटेड है। मेरे पास अब छुपाने के लिए कुछ नहीं होगा। अगर मैं गौरी संग कॉफी डेट पर जाऊंगा तो आप लोग भी हमें ज्वॉअन कर सकेंगे। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by gauri spratt (@gauri_spratt)

वहीं गौरी स्पैट ने बताया कि आमिर की फैमिली ने उनका कैसे स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आमिर की फैमिली ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। वो लोग उनके साथ गर्मजोशी से पेश आए। 
 
कौन हैं गौरी स्प्रैट 
गौरी स्प्रैट बैंगलोर की रहने वाली है। वह एंग्लो-इंडियन हैं। उनकी मां पंजाबी-इरीश और पिता तमिल-ब्रिटिशयन है। गौरी के दादा फ्रीडम फाइटर रह चुके हैं। गौरी ने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए किया है। वह एक आंत्रप्रन्योर हैं जो हेयरड्रेसिंग बिजनेस चलाती हैं। 
 
गौरी स्प्रैट की भी पहले एक शादी हो चुकी हैं। उनका 6 साल का एक बेटा भी हैं। वह फिलहाल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में काम कर रही हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

IFFI 2026 में मराठी फिल्म 'तू आहेस ना' का प्रीमियर, सुप्रिया पिलगांवकर और सिद्धार्थ बोडके की परफॉर्मेंस ने किया दर्शकों को भावुक!

61 की उम्र में शाहरुख खान बनना चाहते हैं कूल हीरो, 'किंग' के ग्रे हेयर लुक की बताई खास वजह

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख