• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sonakshi sinha celebrated first holi after marriage without her husband wrote for the trolls relax karo
Last Modified: शनिवार, 15 मार्च 2025 (12:07 IST)

जहीर इकबाल संग शादी के बाद अकेले सेलिब्रेट की पहली होली, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

जहीर इकबाल संग शादी के बाद अकेले सेलिब्रेट की पहली होली, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब - sonakshi sinha celebrated first holi after marriage without her husband wrote for the trolls relax karo
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल संग शादी रचाई है। दूसरे धर्म में शादी करने की वजह से सोनाक्षी को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है। 
 
वहीं अब सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट की। एक्ट्रेस ने काफी धूमधाम के साथ होली खेली और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। लेकिन इन तस्वीरी में कहीं भी सोनाक्षी के साथ उनके पति जहीर इकबाल नजर नहीं आए। इस वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाने लगा। 
 
तस्वीरों में सोनाक्षी होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं। शादी के बाद पत्नी संग होली सेलिब्रेट नहीं करने पर कई यूजर्स कमेंट सेशन में उन्हें ट्रोल करने लगे। लेकिन पति को ट्रोल करने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने करारा जवाब दिया है। 
 
सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा, होली है!!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से। कमेंट में थोड़ा रिलेक्स करों... जहीर इकबाल मुंबई में हैं, और मैं शूट पर हूं इसलिए साथ में नहीं है... ठंडा पानी डालो सर पे।
ये भी पढ़ें
11 साल की उम्र में रणबीर कपूर को दिल दे बैठी थीं आलिया भट्ट, इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात