sundarkand
✕

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग हुई पूरी

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (15:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आमिर खान और करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अकैडमी पुरस्कार विजेता 'फॉरेस्ट गंप' का आधिकारिक हिन्दी रीमेक है, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज के लिए निर्धारित है।

 
पिछले कुछ वर्षों में, आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारतीय दर्शकों को एक के बाद एक सिनेमाई रत्न दिए हैं जिसमें लगान, तारे ज़मीन पर और दंगल जैसी फिल्मों के बाद, अब बहुप्रतीक्षित लाल सिंह चड्ढा शामिल है।
 
यह कॉमेडी-ड्रामा अपनी घोषणा के बाद से ही सभी सही कारणों से चर्चा में रही है। यह फिल्म छह बार अकैडमी पुरस्कार विजेता रह चुकी फिल्म फॉरेस्ट गंप का रूपांतरण है जिसने अपने समय में फिल्म के लैंडस्केप को फिर से परिभाषित किया था।
 
आमिर खान द्वारा इसे निभाने और प्रतिष्ठित करैक्टर को फिर से परिभाषित करने के साथ, दर्शक शायद ही यह देखने के लिए इंतजार कर सकते हैं कि सुपरस्टार इसे कैसे अपना बनाते है। करीना कपूर खान अभिनीत, लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पिछले साल शुरू की गई थी जिसे देश में 100 स्थानों पर शूट किया गया है।
 
फिल्म की शूटिंग हाल ही में मुंबई में पूरी हो गयी है जिसके लिए कास्ट और क्रू ने सेट पर एकत्र हो कर 'अब तक की सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक' के पूरा होने का जश्न मनाया है।
 
एरिक रोथ और अतुल कुलकर्णी द्वारा लिखित पटकथा व अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा आमिर खान प्रोडक्शंस, वायकॉम 18 स्टूडियो और पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा निर्मित है। लाल सिंह चड्ढा इस क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है।

Show comments

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की सफलता से गदगद अभिषेक पाठक, बोले- रीमेक नहीं अपनी कहानी बनाना चाहते थे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख