Daily Horoscope
✕

ऐसा होते ही एक्टिंग छोड़ देंगे आमिर खान, फिर करेंगे यह काम

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (12:11 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टर आमिर खान अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए पूरी दुनिया में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। 14 मार्च को आमिर ने अपना 54वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली पिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की भी घोषणा की है। इसके अलावा आमिर खान ने ये भी बताया कि वह किस दिन एक्टिंग को अलविदा कह देंगे।


आमिर खान ने कहा कि मेरा झुकाव फिल्म मेकिंग में रहा है। मैंने संयोगवश तारे जमीन पर डायरेक्ट की थी। मुझे फिल्म मेकिंग और एक्टिंग दोनों ही पसंद है। लेकिन, मैं दोनों काम एक साथ नहीं कर सकता हूं।
 
आमिर ने कहा, मैं अभी कह सकता हूं कि मैंने अपना करियर बतौर एक्टर शुरू किया था और यही मुझे रोमांचित करता है। मुझे जब लगेगा कि मैं अब एक परिपक्व फिल्ममेकर बन गया हूं तो मैं एक्टिंग करना छोड़ दूंगा। फिलहाल मैं एक्टिंग नहीं छोड़ सकता हूं। ऐसे में मैं अपने अंदर छिपे डायरेक्टर को शांत कर देता हूं।

ALSO READ: बदला, लुका छुपी और टोटल धमाल की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, नई फिल्मों के हाल बेहाल
 
आमिर ने लगान, तारे जमीन पर, जाने तू या जाने ना, दिल्ली बेली, तालाश, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों का निर्माण और प्रोड्यूस भी किया है। आमिर ने कहा कि उनका उद्देश्य अच्छी फिल्में बनाना है, पैसा कमाना की उनका एजेंडा रहा नहीं है। उन्हें जब तक अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिलती, तब तक वो फिल्में नहीं बनाते।

वहीं जब आमिर खान से हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग के बारे में भी पूछा गया। तो उन्होंने कहा कि मैं दुनिया के किसी भी हिस्से में काम करने के लिए तैयार हूं बशर्ते मुझे अच्छा मौका मिले।
 
आमिर खान फिलहाल अपनी नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। ये हॉलीवुड की हिट फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। खबरों के मुताबिक, मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस फिल्म के लिए 20 किलो वजन घटाने वाले हैं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख