ramcharitmanas
✕

प्रियंका चोपड़ा की लोकप्रियता का लाभ उठाएंगे आमिर खान... पहली बार साथ करेंगे फिल्म

Updated: सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (11:57 IST)
आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा को फिल्मों में काम करते हुए वर्षों हो गए हैं, लेकिन अब तक दोनों ने साथ में फिल्म नहीं की है। अब वे पहली बार साथ में फिल्म करने जा रहे हैं जो भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा पर आधारित है। कहने की जरूरत नहीं है कि आमिर इस फिल्म में राकेश की भूमिका निभाएंगे जबकि राकेश की पत्नी का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी। 

आमिर चाहते थे कि यह किरदार प्रियंका ही निभाए। इसलिए उनकी टीम पिछले कुछ दिनों से प्रियंका को मनाने की कोशिश में लगी हुई थी और वह कामयाब भी हुई। आखिर प्रियंका ही क्यों? पूछने पर सूत्रों ने बताया कि प्रियंका हॉलीवुड में कितनी लोकप्रिय हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रियंका की इसी लोकप्रियता का लाभ आमिर उठाना चाहते हैं ताकि उनकी फिल्म ज्यादा से ज्यादा दर्शकों के बीच पहुंचे। 

इसी बीच यह खबर भी आई है कि प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुस्ताखियां' ठुकरा दी है। दोनों ने कई बार मुलाकात की, लेकिन डेट्स को लेकर समस्या आड़े आई, लिहाजा प्रियंका ने फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि प्रियंका से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बातचीत अभी जारी है। 

Show comments

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? मुंबई में विराट संग कीर्तन में दिखीं तो शुरू हुईं अटकलें

'ऐ दिल है मुश्किल' के 10 साल: करण जौहर बोले– फिल्म में कमियां थीं, लेकिन आज भी इसे ऐसे ही बनाता

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख